फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   truck ruine mother and son died

ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Mon, 15 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
truck ruine mother and son died
चकलवंशी (उन्नाव)। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा मामा और भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बांगरमऊ के जिरिकपुर निवासी अनिल की पत्नी क्रांति (25) रक्षाबंधन में मायके आसीवन थाने के गांव ऊदशाह गईं थीं। रविवार शाम छोटा भाई अमन (21), क्रांति, भांजे वंश (8) व भांजी अंशिका (3) को बाइक से जिरिकपुर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थाने के नंगाखेड़ा गांव के पास बांगरमऊ से लखनऊ की ओर जा रहा ट्रक बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में क्रांति व उसके बेटे वंश की घटनास्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मामा व भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मियागंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से दोनों रेफर कर दिया गया। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed