फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck collision killed the kiln owner

ट्रक की टक्कर से भट्ठा मालिक की मौत

Tue, 06 Oct 2015 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Tue, 06 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed the kiln owner
आसीवन थाना क्षेत्र के महरौर गांव निवासी भट्ठा मालिक की अजगैन-मोहान रोड पर  तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कार सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के महरौरी सरदार खेड़ा निवासी श्यामू (58) का अजगैन में भट्ठा है। श्यामू रोज की तरह सोमवार को कार से भट्ठा जा रहे थे। छोटाखेड़ा गांव के पास हसनगंज की ओर जा रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार अधेड़ भट्ठा मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल श्यामू को लेकर ट्रामा सेंटर लखनऊ जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होने दम तोड़ दिया। श्यामू मियागंज ब्लॉक प्रमुख बलबीर यादव के चाचा है। फिलहाल अभी पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर  हसनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अकबपुर-नेपालपुर मार्ग पर हुआ। थाना क्षेत्र के दरिहट गांव निवासी रामदीन(42) पुत्र दुलारे रविवार  शाम को साइकिल से रसूलपुर बकिया गांव निवासी अपने मामा के घर गया  था।


लौटते समय नेपालपुर गांव के पास तेजरफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसकी रामदीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह राहगीरों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed