फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Truck and loader overturned on expressway, both driver and passenger injured

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक व लोडर पलटा, दोनों के चालक-खलासी घायल

Fri, 08 Aug 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 08 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Truck and loader overturned on expressway, both driver and passenger injured
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई अलग-अलग घटनाओं में चालक-खलासी सहित चार लोग घायल हो गए। यूपीडा की स्वास्थ्य टीम ने घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन

रामपुर जिले के थाना केमरी निवासी चालक नबीयार हसन (45) अपने मोहल्ले के खलासी फहीम (35) के साथ बिहार से ट्रक में मक्का लादकर राजस्थान जा रहा था। भोर पांच बजे चालक को झपकी आने से ट्रक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास अनियंत्रित होकर सुरक्षा ग्रिल तोड़ते हुए 20 फीट गहरी खंती में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। यूपीडा की स्वास्थ्य टीम ने इलाज किया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा होने की संभावना है।
विज्ञापन

वहीं दिल्ली के मोहल्ला आजादनगर निवासी चालक कौशल (42) साथी खलासी संचित शर्मा (36) के साथ दिल्ली से लोडर में प्लाई लेकर लखनऊ जा रहा था। गुरुवार सुबह नौ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के देवरखेड़ा गांव के पास चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गया। चालक और उसका खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed