{"_id":"615a01f68ebc3e607647c65e","slug":"tripal-murder-unnao-news-knp6561209121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर आंख नम, एक साथ जलीं तीन चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर आंख नम, एक साथ जलीं तीन चिताएं
विज्ञापन
कानपुर में तिहरे हत्याकांड के बाद अंतिम यात्रा के दौरान पैतृक गांव बैजनाथ खेड़ा में बिलखते परिज?
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर(उन्नाव)। कानपुर में तिहरे हत्याकांड में दंपती व बेटे का शव शुक्रवार देर रात पैतृक गांव बीघापुर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बक्सर घाट पर तीनों का एक साथ दाह संस्कार किया गया। अपने स्वभाव व बर्ताव से गांव में प्रिय प्रेमकिशोर, उनकी पत्नी व बेटे की हत्या से हर कोई हैरान है।
बीघापुर थानाक्षेत्र के बैजनाथखेड़ा निवासी प्रेमकिशोर कानपुर के फजलगंज में किराना व कास्मेटिक दुकान चलाते थे। शनिवार सुबह प्रेम किशोर उनकी पत्नी ललिता व बेटे नैतिक की घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पैतृक गांव पहुंचा। घटना की सूचना पर प्रेमकिशोर के घर के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई थी। दंपती व बेटे का शव देख आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मृतक प्रेमकिशोर की पहली पत्नी गीता के बेटे पुलकित व बेटी प्रीति व परिवार के अन्य सदस्य बेहाल हो गए। बीघापुर व बारासगवर थाना की पुलिस के अलावा कानपुर के कोहना थाना की पुलिस भी घर से घाट तक मौजूद रही। सुबह 9:30 बजे लगभग घर से तीन अर्थियां एक साथ उठते ही चीत्कार मच गई। ग्रामीणों में किसी नजदीकी के घटना में शामिल होने की चर्चा है। मृतक प्रेम किशोर की पहली पत्नी गीता के पुत्र पुलकित और प्रीति शवों को देख बदहवास हो गए। गुमशुम बैठे बड़े भाई राजकुमार ने जल्द हत्या का खुलासा करने और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। मुखाग्नि मृतक प्रेम किशोर के बड़े भाई राजकुमार ने दी।
मृतक प्रेम किशोर की पहली पत्नी के दोनाें बच्चे कानपुर में रहने वाले अपने दूसरे नंबर के चाचा राजकिशोर के पास कानपुर में रह रहे थे। घटना के बाद इन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठने से चाचा बदहवास है। उनका कहना है कि वह तो बच्चों की परवरिश कर ही रहे हैं पर इस वीभत्स घटना के बाद शासन को बच्चों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
बीघापुर। बक्सर घाट में अंतिम संस्कार के बाद कानपुर पुलिस मृतक के भाई राजकुमार, राजकिशोर व प्रेम कुमार के अलावा दो भतीजों व पहली पत्नी के बेटे पुनीत को अपने साथ पूछताछ के लिए कानपुर ले गई। एसीपी विकास पांडे ने जल्द घटना का खुलासा किए जाने की बात कही है।

गमगीन बैठे मृतक प्रेमकिशोर के बडे भाई राजकुमार। संवाद- फोटो : UNNAO