फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Trial of football and kabaddi players for state level team today

Unnao News: प्रदेश स्तरीय टीम के लिए फुटबाॅल व कबड्डी खिलाड़ियों का ट्रायल आज

Sun, 27 Jul 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 27 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Trial of football and kabaddi players for state level team today
उन्नाव। प्रदेशीय बालिका सीनियर फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में आज जिला स्तरीय ट्रायल होगा। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर मंडलीय ट्रायल होगा। जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन राहुल तिवारी के अनुसार प्रदेश की टीम में खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे साल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिलाया गया है। इसके अलावा उनका ट्रायल भी लिया गया है। एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को तैयार किया गया है। इसलिए उम्मीद है कि इस बार प्रदेश टीम में खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। मालूम हो कि खेल विभाग की ओर से चार से छह अगस्त को आगरा में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और एक से आठ अगस्त तक वाराणसी में सीनियर बालिका वर्ग में प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

टीम में चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन 27 जुलाई को होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने बताया कि बाईपास स्थित स्टेडियम में कबड्डी आज 10 बजे से होगा। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम मंडल स्तर पर आयोजित ट्रायल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed