फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tree fell on student during illegal harvesting, death

अवैध कटान के दौरान छात्र के ऊपर गिरी पेड़ की डाल, मौत

Fri, 06 Mar 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Tree fell on student during illegal harvesting, death
मृत छात्र करन का फाइल फोटो । - फोटो : UNNAO
चकलवंशी(उन्नाव)। माखी थाना क्षेत्र के कंजौरा गांव में बिना अनुमति के काटे जा रहे हरे पेड़ों की डाल ऊपर गिरने से 10वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो किसान व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लकड़ी को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के कंजौरा निवासी राजू का 16 वर्षीय बेटा करन 10वीं का छात्र था। गुरुवार दोपहर तीन बजे वह घर से मंदिर जा रहा था। रास्ते में एक खेत में नीम के पांच पेड़ काटे जारहे थे। वह पेड़ के पास से निकल रहा था तभी एक मोटी डाल उसपर गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से ठेकेदार और मजदूर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक के बाबा मोतीलाल, दादी भगवानदेयी व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के बड़े भाई सुमित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। वन दरोगा श्रीकृष्ण दुबे भी पहुंचे। उन्होंने ने बताया कि पांच पेड़ काटे गए हैं, जिनकी विभाग से न कोई अनुमति नहीं ली गई है। पुलिस को तहरीर देकर सुमित ने बताया कि गांव के ही रहने वालेजाफर और मुन्नीदेवी पत्नी वासुदेव ने अपने खेत में लगे नीम के पांच पेड़ गांव के ही ठेकेदार गुड्डू सिंह को बेचे थे। ठेकेदार गुरुवार को पेड़ कटवा रहा था तभी यह हादसा हो गया। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर ठेकेदार व किसान समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। काटी गई लकड़ी को कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

करन के भाई सुमित ने बताया कि उसके पिता राजू और मां रामश्री दिल्ली में रहकर कपड़ों की प्रेस करते हैं। करन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह दो बहनों सपना और खुशबू के साथ गांव में दादी भगवानदेई के पास रहते हैं। करन की मौत की सूचना उसने माता-पिता को फोन पर दी, घटना की जानकारी पर दोनों बदहवास हो गए। वे दिल्ली से घर के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावा चौकी से महज डेढ़ किमी की दूरी पर प्रतिबंधित पेड़ बिना परमीशन काटे जा रहे थे। पावा चौकी प्रभारी व वन विभाग के दारोगा ने इन हरे पेड़ों को काटे जाने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed