फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Transcendent encroachment team seeing merchants' anger

व्यापारियों का गुस्सा देख लौटा अतिक्रमण दस्ता

Tue, 16 May 2017 12:18 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Tue, 16 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Transcendent encroachment team seeing merchants' anger
गुमटी गिराती जेसीबी, मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नगर पंचायत बीघापुर में तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बिना सूचना के चलाए गए अभियान को लेकर व्यापारी आक्रोशित हो गए। हंगामा करने लगे। इस पर प्रशासन को वापस होना पड़ा।

बीघापुर में सोमवार को व्यापारिक बंद रहती है। जिससे चलते अधिकतर व्यापारियों की दुकानें बंद रहती है। इसके बाद भी तहसील प्रशासन दोपहर एक बजे बीघापुर नागेश्वर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने अवैध रूप से बने चबूतरों, सड़क किनारे रखी गुमटियों, टीनशेड व छप्परों को गिराना चालू किया। यह देख मौके पर व्यापारी एकत्र हो गए और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


व्यापारी नेता एवं समाजसेवी सुत्तन वर्मा ने कहा कि प्रशासन व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। बिना किसी पूर्व सूचना के व्यापारियों की गैर मौजूदगी में उनकी गुमटियों व छोटी दुकानों को हटा देना अन्याय पूर्ण है। पूर्व सभासद उपेंद्र मिश्रा उर्फ  आशू ने कहा अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, नगर पंचायत अध्यक्ष उमनाथ धोबी ने जानबूझकर सोमवार का दिन चुना, क्योंकि सोमवार को व्यापारी खरीदारी के लिए बाहर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार शशिकांत प्रसाद, नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई व कानूनगो उमेश पांडेय ने व्यापारियों की बात सुनी। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि सड़क के किनारे की भूमि को नाप कर दोबारा चिह्नित करें जिससे व्यापारी खुद अतिक्रमण हटा लें। उसके बाद भी यदि व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो 3 दिन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। वहीं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने बताया कि व्यापारियों का यह कहना गलत है कि उन्हें सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed