{"_id":"69ee5c45c8c573272505a3c4","slug":"traders-upset-over-sewerage-problem-blocked-bada-chauraha-for-two-hours-unnao-news-c-221-1-sknp1054-149408-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सीवर समस्या से परेशान व्यापारियों ने बड़ा चौराहा पर लगाया दो घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सीवर समस्या से परेशान व्यापारियों ने बड़ा चौराहा पर लगाया दो घंटे जाम
Mon, 27 Apr 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो-34- शहर के कचौड़ी गली में हुआ जलभराव। संवाद
उन्नाव। शहर के बड़ा चौराहा और कचौड़ी गली बाजार में करीब 10 दिन से रोज नाला उफनाने और दुर्गंध से व्यापारी परेशान हैं। व्यापार चौपट होने और दुर्गंध से परेशान व्यापारियों ने रविवार दोपहर बड़ा चौराहा पर जाम लगा दिया और नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया और नगर पालिका अध्यक्ष पति प्रवीण मिश्रा से फोन पर वार्ता की। समस्या के समाधान के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोला।
व्यापारी राहुल दुबे, नितिन गुप्ता, राजेश दुबे, सोनू तिवारी, अशोक गुप्ता, श्याम बाजपेयी, श्याम गुप्ता, मनोज गुप्ता, ऋषि बाजपेयी, रामकुमार ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में जाम और सीवर की समस्या का समाधान नहीं किया गया। तो वह फिर सड़क पर उतरेंगे। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा पहुंचे तो उन्हें भी व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने फोन कर सीवर जेटिंग मशीन और टैंकरों से कचौड़ी गली और बड़ा चौराहा पर भरा गंदा पानी साफ करवाया। उन्होंने 12 घंटे में समस्या हल करने का आश्वासन भी दिया।