{"_id":"bc2f25de58568b489bbfe5c0e4873b63","slug":"trade-exchanges-and-closed-the-game-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल बंद हो तो आवाजाही व व्यापार भी बंद हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल बंद हो तो आवाजाही व व्यापार भी बंद हो
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 02 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
जो लोग पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज का विरोध करते हैं, उन्हें पहले वहां आना-जाना और व्यापार बंद करवाना चाहिए। क्रिकेट या किसी भी खेल के साथ राजनीति नहीं की जानी चाहिए। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने यह बात कही। उन्होनेे जीएसटी और असहिष्णुता के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा।
मंगलवार को आईपीएल के चेयरमैन जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पाकिस्तान के साथ बिगड़ते खेल रिश्तों पर उन्होने कहा खेलों से पड़ोसी मुल्कों से रिश्ते मजबूत होते हैं।
राज्यसभा सांसद व कांग्रेसी नेता ने कहा असहिष्णुता के मुद्दे पर सबसे ज्यादा बयानबाजी भाजपा नेता ही कर रहे हैं। उन्होेने कहा प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर भड़काऊ बयान देेने वाले भाजपा नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए।
विज्ञापन
कहा जीएसटी बिल तो कांग्रेस ही लाई थी। जब कांग्रेस सरकार केंद्र में थी तब भाजपा ने विधेयक लटका रखा था। बिल में कांग्रेस ने तीन संशोधनों की मांग की है। यदि सरकार मान लेती है तो हमे जीएसपी बिल को पास करने पर कोई आपत्ति नहीं है।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्र, राजकुमार यज्ञसैनी और मंजुलता अवस्थी आदि
उपस्थित रहे।
इससे पूर्व राज्यसभा सांसद का कानपुर से लखनऊ जाते समय बाईपास पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने स्वागत किया। क्रिकेट खिलाड़ियों ने उनसे होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए नयी योजनाएं लाने की मांग की। उन्होने इस पर बीसीसीआई के पदाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया ।
ट्रांसगंगा सिटी में स्टेडियम फिजूलखर्ची- उन्नाव। आईपीएल चेयरमैन ने सपा सरकार के ट्रांसगंगा हाइटेक सिटी योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को फिजूलखर्ची करार दिया।
उन्होने कहा उन्हे इस प्रस्ताव की कोई जानकारी नहीं है। फिर भी यदि प्रदेश सरकार ऐसा कर रही है तो यह जनता के पैसे की बर्बादी के सिवाय कुछ नही है। कहा जब पड़ोसी जिले में इंटरनेशनल ग्राउंड उपलब्ध है तो फिर इस पर पैसा खर्च करने की क्या जरूरत है।