{"_id":"65fb2addf531bfa57707c959","slug":"took-samples-of-khoya-gram-flour-paneer-and-pedas-unnao-news-c-221-1-sknp1055-111819-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खोया, बेसन, पनीर व पेड़े के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खोया, बेसन, पनीर व पेड़े के नमूने लिए
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के आठ नमूने लिए। वहीं मौरावां में दुकानदारों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के आने की सूचना मात्र से ही शटर गिरा दिए।
सहायक आयुक्त खाद्य मंजूषा सिंह ने बताया कि मवईया, बेथर, अचलगंज से खोया व बेसन, बांगरमऊ से पनीर, खोया, फतेहपुर चौरासी से खोये के दो व मोती नगर से पेड़े के दो नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उधर, मौरावां में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के आने की सूचना से मिठाई व किराना दुकानों के शटर गिर गए। दुकानदार छापेमारी से बचने के लिए दुकानें बंद करके इधर, उधर चले गए। शाम तक जब सुरक्षा अधिकारी नहीं पहुंचे तो दुकानदारों ने राहत की सांस लेते हुए दुकानें खोलीं।
-- -- -- -- -- -- -
होलाष्टक में पूजा पाठ का विशेष महत्व
बिछिया। होलाष्टक के दौरान भले ही शादी विवाह नहीं होते हैं लेकिन इस दौरान पूजा-पाठ करने और जप-तप करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान लोगों को भगवान विष्णु और अपने कुल देवी- देवताओं की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य चंद्र प्रकाश पांडेय शास्त्री ने बताया कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है। ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक की अवधि में ही भक्त प्रहलाद को उनके पिता हिरण्यकश्यप ने यातनाएं दी थीं। कहा कि होलाष्टक में प्रतिदिन भगवान राम और कृष्ण को अबीर व गुलाल आदि लगाना चाहिए। (संवाद)