फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Tomorrow will be celebrated the birthday of Lord Jesus

कल धूमधाम से मनाया जाएगा प्रभू यीशू का जन्मदिन

Wed, 24 Dec 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 24 Dec 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow will be celebrated the birthday of Lord Jesus

उन्नाव। प्रभू यीशू के आगमन की जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस-डे की तैयारियां कर रहे हैं। शहर के अलावा क्षेत्रीय गिरजाघरों की साफ-सफाई व साजो-सज्जा में लोग जुट गए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा बाजारों में भी क्रिसमस से संबंधित आवश्यक सामानों की बिक्री बढ़ गई है। चर्च के अलावा लोग अपने घरों में भी सजावट कर रहे हैं।

क्रिसमस के दिन प्रभू यीशू का जन्म हुआ था। यीशू के जन्मदिन को क्रिसमस-डे के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी 25 दिसंबर को गुरुवार के दिन जिले में यीशू का जन्मदिन मनेगा।
विज्ञापन


इस त्योहार की तैयारी में मंगलवार को ही शहर के अलावा क्षेत्रीय गिरजाघरों में साफ-सफाई शुरू कर दी गई। इसके अलावा ईसाईयों ने गिरजाघरों में तरह-तरह की मनमोहक झांकियां और फुलवारी सजानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के मुख्य मार्ग स्थित मैथॉडिस्ट चर्च, पीतांबर नगर स्थित बेथनी फेलोशिप चर्च, नवाबगंज स्थित असेंबली ऑफ बिलिवर्स चर्च इन इंडिया के अलावा लोगाें ने अपने घरों में भी यीशू के आगमन के लिए तैयारियां की। गिरजाघरों में झांकियां सजाई जा रही हैं।


नवाबगंज स्थित गिरजाघर में चर्नी गौशाला नाम की झांकी तैयारी की जा रही है जहां पर प्रभु ईसा मसीह का जन्म होगा।
चर्च के वरिष्ठ पादरी राधेलाल ने बताया कि चर्च में क्रिसमस के मौके पर कई मनमोहक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें चर्नी गौशाला नाम की एक झांकी तैयार की गई है जिसमें यीशू का जन्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed