{"_id":"7491fbdeff14ed9872401fe7ce07c888","slug":"today-the-co-operative-workers-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सहकारी समिति कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सहकारी समिति कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 01 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। दो सूत्री मांगों को लेकर सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक मांगे मानने का लिखित आदेश नहीं मिलेगा कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने शनिवार से सहकारी ऋण वसूली, वितरण व उर्वरक वितरण बंद करने का ऐलान किया है।
यूनियन के जिलाध्यक्ष राम नरेश यादव व महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने धरने में बताया कि 10 मार्च में वसूली गई ब्याज की धनराशि का 28 प्रतिशत वेतन खाते जाने संबंधी आदेश दिया गया है। इससे समिति के सभी कर्मचारियों को वेतन मिलना बंद हो गया है।
30 अप्रैल को संयुक्त निबंधक सहकारिता द्वारा जानकारी दी गई कि सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी के आदेश को 30 जून तक स्थगित किया गया है। सभी कर्मचारियों से शुक्रवार से काम पर लौटने को कहा गया। शुक्रवार को हुई बैठक में संयुक्त निबंधक सहकारिता का निर्णय रखा गया जिसका सभी कर्मचारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तक समितियों में ऋण वसूली, उर्वरक वितरण आदि कार्य बंद रहेगा। शनिवार से सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान समितियों में कर्मचारी ताला बंद रहेंगे।