Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   tiranga distribution in prabhat feri

प्रभात फेरी निकाल किया तिरंगा वितरण

Sun, 14 Aug 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
tiranga distribution in prabhat feri
उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजयुमो ने शनिवार को प्रभात फेरी निकाली। मुख्य अतिथि सांसद हरि साक्षी महाराज ने गांधी नगर तिराहा स्थित विश्वंभर दयालु त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद रेहड़ी वालों, दुकानदारों, राहगीरों को तिरंगे वितरित किए गए। वंदेमातरम और भारत माता की जय का उद्घोष किया गया।
विज्ञापन

लोगों से राष्ट्र के प्रहरी बनने की भी अपील की गई।
भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा भानू ने बताया कि चार हजार तिरंगे वितरित किए गए हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महेश दीक्षित, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता मौजूद रहे। उधर भाजपा महिला मोर्चा ने मोतीनगर स्थित एक पैलेस से वंदे मातरम् रैली निकाली। इसमें जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा साधना दीक्षित, सुरुचि अग्निहोत्री, श्रद्धा बाजपेयी, सरला सिंह आदि शामिल हुईं। भाजपा कार्यालय में विभाजन की विभीषिका पर प्रदर्शनी लगाई गई। सीडीओ दिव्यांशु पटेल नेे गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्र थाना में ध्वज फहराया।
विज्ञापन

राष्ट्र का विरोध करने वाले हाशिए पर : सांसद
उन्नाव। प्रभात फेरी के दौरान वार्ता में सांसद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि तिरंगा राष्ट्र का प्रतीक है। जनपद के अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी ने लखनऊ के झंडा पार्क में अंग्रेजों को ललकारते हुए तिरंगा फहराया था। आज तक जो राष्ट्र का विरोध करते रहे, परिवार की राजनीति करते रहे, वह हाशिए पर पहुंच गए हैं। विश्व में युद्ध नहीं होना चाहिए, इस बात का भी नेतृत्व भारत करेगा। इससे बड़ा काम कोई हो नहीं सकता। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखी देशभक्ति
फतेहपुर चौरासी। शिक्षकों की बाइक रैली को क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार और बीएसए संजय तिवारी ने रवाना किया। बीआरसी हफीजाबाद में बच्चों ने झांकी सजाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्लॉक प्रमुख फतेहपुर चौरासी मनोज निषाद व पुत्तीलाल मौजूद रहे।
सफीपुर। प्राथमिक विद्यालय नरहरपुर में विधायक बंबालाल दिवाकर और बीएसए संजय तिवारी ने पौधरोपण किया।
हसनगंज। नगर पंचायत मोहान में समाजसेवी जुबेर अहमद की अगुवाई में मुस्लिमों ने बैंडबाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। जैतीपुर गांव में भाजपा जिला सहसंयोजक सचिन शुक्ला के नेतृत्व में देशभक्ति का भाव बिखरा।
चकलवंशी। ग्राम पंचायत कोरारी कला के पंचायत भवन से प्रभात फेरी की शुरुआत सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने की। प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने वंदेमातरम के नारे लगाए। विधायक ने रनागढ़ी में अमर शहीद महादेव सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधायक ने कुलहा अटौरा, मियागंज में बाइक रैली को रवाना किया।
बांगरमऊ। आरएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तिरंगा मार्च निकाला। तहसीलदार दिलीप कुमार, सीओ पंकज सिंह, प्रधानाचार्य संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
मौरावां। केएनपीएन इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेंहदी में शालिनी व पतंग बनाने में अभिषेक अव्वल रहे। कबड्डी में सिविल ड्रेस की छात्राओं ने जीत हासिल की। उपप्रधानाचार्या उषा शुक्ला ने सभी का हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार अवस्थी, लेफ्टिनेंट रामकिशोर, हरद्वारी लाल मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक हिलौली के गांव मिरकापुर स्थित एसपीएस एकेडमी के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।
बीघापुर। नगर पंचायत बीघापुर में एसडीएम दयाशंकर पाठक के नेतृत्व में ढोल बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला, सीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से तिरंगा लगाने की अपील की। बक्सर ग्राम पंचायत के मजरा मलयपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण से हर घर तिरंगा जागरण साइकिल रैली निकाली गई।
गंजमुरादाबाद। ग्राम पंचायत लहरपुर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा गांव सुल्तानपुर स्थित अमर शहीद कैलाश यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद समाप्त हो गई।
पाटन। निराला इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा रैली को क्षेत्रीय विधायक आशुतोष शुक्ला ने हरी झंडी दिखाई। अगुवाई विद्यालय के संरक्षक सुंदरलाल बाजपेई, पूर्व प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)

‘देकर वतन पे खून जो कुर्बान हो गए’
गंजमुरादाबाद। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में तिरंगा काव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत कवि व शायर फजलुर्रहमान ने ‘देकर वतन पे खून जो कुर्बान हो गए, ऐसे हमारे मुल्क में इंसान हो गए’ रचना सुनाकर की। कवि राघव मिश्र ने ‘देशभक्त की निर्मल धारा जन-जन तक पहुंचाएं, सबका है अभिमान तिरंगा घर-घर में लहराए’ पढ़ी। कवि दिनेश तिवारी ने ‘ये जननी है माता है सबकी सखा इसकी गरिमा में सब कुछ सिमट जाएगा, मत करो देश का अपमान तुम, इसकी छाया में जीवन महक जाएगा’ पंक्तियां सुनाईं। जय सिंह, सदरे आलम, विपिन मिश्रा, कुलदीप शर्मा, निशांत कुशवाहा, शीबा खां, मुन्नी, सुमन व महेश शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed