फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three staff nurses guilty in the incident of death of pregnant woman in CHC

Unnao News: सीएचसी में गर्भवती की मौत की घटना में तीन स्टाफ नर्स दोषी

Sun, 24 Sep 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three staff nurses guilty in the incident of death of pregnant woman in CHC
हसनगंज। भर्ती करने में कई घंटे हीलाहवाली और अत्यधिक रक्तस्राव से हुई गर्भवती की मौत के मामले में जांच टीम ने संविदा पर तैनात तीन स्टाफ नर्स को दोषी पाया है। जांच टीम ने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

हसनंगज कोतवाली के अहमदपुर वादे गांव निवासी कमलेश कुमार की पत्नी संगीता (30) को आठ सितंबर को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे प्रसव पीड़ा होने पर कमलेश व अन्य परिजन हसनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे थे। पति कमलेश का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने कई घंटे तक संगीता को भर्ती नहीं किया। इस दौरान वह दर्द से छटपटाती रही। रात आठ बजे उसे भर्ती किया और 15 मिनट बाद ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन जब तक लेकर जाते हसनगंज सीएचसी परिसर में ही उसकी मौत हो गई थी। पति कमलेश ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों पर लापरवाही और गलत इलाज करने से संगीता की मौत का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने डॉ. पीयूष मिश्रा, आफताब अहमद और डॉ. प्रमोद कुमार की टीम बनाकर जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार गर्भवती की मौत की घटना में संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स प्रीति देवी, अलका वर्मा और रश्मि श्रीवास्तव की लापरवाही सामने आई है। सीएससी प्रभारी डॉ. प्रमोद ने बताया कि प्रथम दृष्टया तीन स्टाफ नर्स दोषी पाई गई हैं। कार्रवाई के लिए पत्र सीएमओ को भेजा गया है। सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed