फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three people including a mother and son riding a bike were injured in a collision with a container

Unnao News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन घायल

Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three people including a mother and son riding a bike were injured in a collision with a container
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मिश्रीगंज के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी भेजा। वहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव एतबारपुर निवासी रमेश की बेटी राखी की शादी नौ दिसंबर को है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। रविवार दोपहर रमेश का बेटा दीपू, मां शारदा और चाची सुमन को बाइक पर लेकर खरीदारी करने उन्नाव जा रहा था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के मिश्रीगंज गांव के पास कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार तीनों घायल हो गए। एंबुलेंस से तीनों को नवाबगंज सीएचसी लाया गया। शारदा और सुमन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन परिजन तीनों को निजी अस्पताल लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed