फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three people died in a road accident

सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Thu, 09 Jul 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 09 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three people died in a road accident

उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गेटमैन समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हसनगंज थानाक्षेत्र के गढ़ी फतेहाबाद निवासी कमला (50) पत्नी जमुना की कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी। बुधवार सुबह बेटा हरिकेश और बहू शिवदेवी उसे बाइक में बैठाकर इलाज कराने आसीवन गए थे। लौटते समय करीब दस बजे आसीवन के पास विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला और उसके बेटे-बहू को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में कमला की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ के महिलाबाद थानाक्षेत्र के अहमदाबाद निवासी आम व्यापारी रामऔतार (45) बुधवार तड़के डीसीएम में आम लादकर कानपुर मंडी जा रहा था। हसनगंज थानाक्षेत्र में फरहदपुर की पुलिया के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रामऔतार की मौके पर मौत हो गई जबकि डीसीएम चालक रईस की हालत गंभीर है। माखी थानाक्षेत्र के मोहद्दीपुर सथरा गांव निवासी पपोले (22) की गांव के बाहर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवले में गेटमैन के पद पर तैनात सुनील कुमार (30) और विकास (28) बुधवार को रायबरेली पैसेंजर ट्रेन जाने के बाद ड्यूटी करके स्टेशन लौट रहे थे। आवास विकास कालोनी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई और दोनों गेटमैन डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गए। स्टेशन अधीक्षक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed