फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three killed, including retired military freezing

ठंड से रिटायर्ड फौजी समेत तीन की मौत

Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 18 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three killed, including retired military freezing
treating patients - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 तिवारीखेड़ा निवासी सेवानिवृत्त फौजी जानकी प्रसाद (75) बुधवार सुबह घर से शौच के लिए निकला था। खेत पहुंचने से पहले ही वह रास्ते में अचेत होकर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने घर वालों को सूचना दी। बड़ा बेटा लाला उसे लेकर जिला अस्पताल आया। यहां इमरजेंसी के डाक्टर गौरव ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बारासगवर थानाक्षेत्र के बक्सर गांव में ठंड से दो लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें शिवकुमार यादव (64) व गांव का ही एक युवक शामिल है। परिजनों के मुताबिक दोनों ने ठंड लगने की बात कही थी। जब तक डाक्टर के पास ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि हफ्ते भर के अंदर ठंड से सोहरामऊ के सहरावां गांव निवासी प्रेमशंकर, माखी थानाक्षेत्र के गांव दबौली निवासी बिमला देवी व फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव लोनार निवासी राम भजन पत्नी सोनी की जान जा चुकी है।



ठंड से बढ़े रोगी, अस्पतालों में भीड़
उन्नाव। ठंड बढ़ते ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। हालत यह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन दो दर्जन लोग ठंड व उससे होने वाले रोगों की दवा लेने पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी और सीएचसी के भी यही हालात हैं। ठंड की चपेट में आने वालों में ज्यादातर अधेड़ व बुजुर्ग हैं। डाक्टरों के अनुसार ठंड में सबसे ज्यादा मुश्किल ह्रदय रोगियों की है। बुजुर्गों का बीपी कम हो जाता है और सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। डाक्टरों के अनुसार अगर सही समय पर सही इलाज न मिले तो मरीज की जान भी जा सकती है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. आलोक पांडेय ने बताया कि इस ठंड में ह्रदय रोगियों, स्वांस रोगियों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। उन्हें ठंड से बचाने के लिए अलाव और गर्म कपड़े पहना कर रखें।
विज्ञापन


लक्षण और बचाव
ठंड के लक्षण
- कंपकंपी उल्टी या बेहोशी आना
- थका हुआ व कमजोर महसूस करना
- सिर में भयंकर दर्द होना
उपचार-
- सांस व हृदय रोगी मार्निंग वाक से परहेज करें।
- बदन खासकर कानों को बांध कर रखें।  
- बच्चों को गर्म कपड़ों से ढककर रखें।
- नियमित गुनगुने पानी से नहाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed