{"_id":"583dcfa94f1c1b0f1ede645d","slug":"three-killed-in-road-accidents-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे मृतक प्रदीप के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें चार को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। हसनगंज कोतवाली के मोहान खुर्द में टेंपो पलटने से चालक की मौत हुई। बारासगवर के डौंडियाखेड़ा में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई, जबकि उसके चाचा की हालत गंभीर है। अन्य सड़क हादसों में पांच लोग घायल हुए।
हसनगंज-मोहन मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें वसीम (26) पुत्र नबी अहमद निवासी खुर्द मोहान की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार वसीम के ममेरे भाई मुन्ना (22) पुत्र तेज अली, अमरान (30) पुत्र सुलेमान निवासी नेवाजीखेड़ा लखनऊ घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख तीनों को कानपुर रेफर किया गया है। इनमें मुन्ना की हालत गंभीर है। अमरान ने बताया वह सभी हसनगंज के बयारी गांव निवासी मौसा शमशाद के यहां जा रहे थे। वसीम टेंपो चला रहा था।
उधर बारासगवर थानाक्षेत्र के डौंडियाखेड़ा के निकट तेज रफ्तार बोलेरो से बाइक टकरा गई। इसमें गांव मथुराखेड़ा निवासी बाइक सवार प्रदीप (20) पुत्र मन्नूचंद्र की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा रमेश (30) पुत्र गुरु प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बीघापुर सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा गया। रमेश ने बताया वह भतीजे प्रदीप के साथ बीघापुर थानाक्षेत्र के बाकीखेड़ा निवासी राम बिलास की लड़की के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से वह अपनी ससुराल रघुवीरखेड़ा बारासगवर जा रहे थे। बाइक सवार चाचा भतीजे हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
मौरावां थानाक्षेत्र के बरौला गांव के पास किसी वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी, क्योंकि युवक के सिर में गंभीर चोट आई है।
खेरवा गांव निवासी रजोल (20) पुत्र रामदीन रावत मंगलवार शाम बाइक से बेहटा सुम्हारी गांव अपनी ससुराल जा रहा था। मौरावां-डेरा मार्ग पर बरौला गांव के निकट वह किसी वाहन से टकरा गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस से उसे मौरावां स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालत गंभीर देख डाक्टर ने पुरवा सीएचसी रेफर कर दिया। मगर एंबुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया। रजोल केरला में प्राइवेट नौकरी करता था। दिवाली पर वह घर आया था। एक दिसंबर को उसे वापस जाना था। पिता रामदीन ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। उसके दो महीने की एक बेटी है।
आवास विकास निवासी हिमांशु (25) पुत्र श्रीकृष्ण अवस्थी दाहिने कंधे पर गोली लगने से घायल हो गया। गोली कैसे चली और किसने चलाई इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है। मोहल्ले के ही प्रशांत पुत्र श्रीकृष्ण चौरसिया ने सोमवार रात उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर किया गया है। रात में इमरजेंसी ड्यूटी पर रहे डा. राकेश ने बताया कि परिजनों के मुताबिक बंदूक साफ करते समय फायर हो जाने से गोली लगी है। जबकि चर्चा यह रही कि गोली दोनाली बंदूक से चली। बंदूक से एक फायर पहले किया जा चुका था। दूसरा फायर करने में युवक को गोली लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीघापुर थानाक्षेत्र के अकवाबाद के निकट तेज रफ्तार बाइक फिसलने से देवेश कुमार (40) पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी बिसायतपुर रायबरेली व अकवाबाद निवासी सूरज(25) पुत्र राजेंद्र घायल हो गए। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रानीखेड़ा के निकट ट्रैक्टर से बचने के लिए दो बाइक टकरा गईं। इसमें मटकरी गांव निवासी तहसीम (17) पुत्र स्व. इकरार व शहंशाह (15) पुत्र शमशाद घायल हो गए।