{"_id":"607483518ebc3e8d2901df06","slug":"three-including-two-women-died-from-corona-unnao-news-knp6231215163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो महिलाओं समेत तीन की मौत
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में न्यायायिक अधिकारियों व कर्मचारियों की कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना से जिले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। एडीजे, स्टेनों व लैब टेक्नीशियन सहित जिले में 86 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में अन्य लैब से जांच कराने वालों में 17 लोग शामिल हैं।
आदर्श नगर निवासी (35) साल की महिला तीन दिन पहले संक्रमित हुई थी। उसे सरस्वती मेडिकल कॉलेज नवाबगंज में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। गंजमुरादाबाद के खंभौली निवासी (50) साल के अधेड़ व शुक्लागंज की (39) साल की महिला के पांच दिन पहले संक्रमित मिलने पर कानपुर हैलट में भर्ती कराया गया था।
सोमवार को दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एंटीजन से हुई जांच में एडीजे, उनकी पत्नी, स्टेनो, पेशकार, चपरासी, अधिवक्ता, एएसपी की पत्नी, नवाबगंज और फतेहपुर चौरासी में लैब टेक्नीशियन संक्रमित मिले हैं। सिकंदरपुर कर्ण में एक, सुमेरपुर में आठ, बिछिया में एक, हसनगंज में एक, मियागंज में चार, पुरवा में दो, सिकंदरपुर सरोसी में चार, औरास में सात, बांगरमऊ में तीन, गंजमुरादाबाद में एक, सफीपुर में छह, शहर के विभिन्न मोहल्लों में 12 व शुक्लागंज में 27 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि संक्रमितों में छह को होम आइसोलेट व 80 मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 12 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
24 घंटे के लिए ओपीडी बंद
नवाबगंज सीएचसी में लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज कर चौबीस घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही पूरे स्टॉफ की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं।
--