फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   three hour zam

पहले निकलने की होड़ में तीन घंटे जाम

Wed, 11 May 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
three hour  zam
चकलवंशी चौराहा पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : UNNAO
चकलवंशी। कस्बा चकलवंशी चौराहे पर मंगलवार सुबह से ही भीषण जाम लग गया। पहले निकलने की जुगत में जाम और बढ़ता गया। करीब पांच किमी तक तीन घंटे वाहनों की कतारें लगी रहीं। इस दौरान मरीजों को लेकर जा रही दो एंबुलेंस व अधिकारियों के वाहन भी फंसे रहे। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र अंतर्गत चकलवंशी चौराहे से लखनऊ, हरदोई, कानपुर व उन्नाव जाने वाले वाहन गुजरते हैं। चौराहे पर मौरंग की मंडी लगने से सड़क के दोनों ओर ट्रक खड़े होते हैं। मंगलवार सुबह आठ बजे से ही मौरंग, बालू लदे ट्रक खड़े होने से जाम लग गया। पहले निकलने की होड़ में कार और बाइकें चौराहे पर आड़े तिरछी खड़ी हो गईं।
विज्ञापन

हाल ये हो गया कि पैदल निकलने तक की जगह नहीं बची। करीब पांच किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में एंबुलेंस में आसीवन थानाक्षेत्र के कमलापुर निवासी शिवानी (20) भी फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें तबीयत बिगड़ने पर मियागंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहीं माखी के बंदाखेड़ा निवासी कयामुद्दीन की पत्नी सबीना को प्रसव पीड़ा होने पर सफीपुर सीएचसी जाना था। वह भी जाम में फंसी रहीं। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी ने पहले एंबुलेंस निकलवाईं। एसओ ने कहा कि चौराहे पर दुकानदारों ने फुटपाथ पर अतिक्रमण फैला रखा है। जिससे जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed