फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Those vitiating the atmosphere in the prison

चुनाव में माहौल बिगाड़ने वालों को जेल

Sat, 05 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 05 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Those vitiating the atmosphere in the prison

प्रधान चुनाव को लेकर गंभीर प्रशासन ने शुक्रवार को नगर में प्रधान पद प्रत्याशियों द्वारा गलत तरीके पर एक दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं में एसडीएम ने अपने सामने चुनाव प्रचार सामग्रियों को उतरवाया। साथ ही प्रधान प्रत्याशियों को नसीहत दी कि यदि किसी ने भी चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


 
एसडीएम सदर जसजीत कौर शुक्रवार शाम तीन बजे कटरी पीपरखेड़ा क्षेत्र के पोनी रोड पहुंची, जहां निर्वाचन आयोग के निर्देशों को धता बताकर लगाए गए बैनर, झंडे, पोस्टर उन्होंने उतरवाए। गंगाघाट पुलिस ने प्रधान पद प्रत्याशियों के चुनाव सामग्रियों को जब्त कर थाने भिजवाया।
विज्ञापन


 
अभियान में साथ में रहे सीओ सदर आरके  सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि कोई भी प्रत्याशी यदि उन्हें किसी प्रकार का प्रलोभन देता है और वोट मांगता है तो उसकी जानकारी तत्काल वह थाने में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं एसडीएम सदर कौर ने प्रधान पद प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के साथ ही ग्रामीणों को संबोंधित करते हुए कहा कि यदि चुनावी माहौल के दौरान किसी ने भी गड़बड़ी करने की कोशिश की तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।

 
वहीं इस दौरान पोनी, पीपरखेड़ा, गड़रियन पीपरखेड़ा, मझरा, कटरी, लखापुर, कटहा, घोंघी सहित करीब एक दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं में पुलिस और प्रशासन का संयुक्त अभियान चला। इस दौरान पुलिस के साथ लेखपालों की टीम भी रही।



एसओ गंगाघाट अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम ने आज उन्हें सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि चुनावी माहौल बिगाड़ने में किसी भी व्यक्ति की सूचना मिलती है तो उसके खिलाफ बिना कोई देरी किए मामला दर्ज कर उसे जेल भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed