फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Third time again daughter...mother threw her into the burning stove

Unnao News: तीसरी बार फिर बेटी...मां ने जलते चूल्हे में फेंका

Sat, 09 Nov 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Third time again daughter...mother threw her into the burning stove
सफीपुर (उन्नाव)। एक बेटे के बाद भी दूसरे बेटे की चाहत ने मां को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने छह दिन की दुधमुंही बच्ची को जलते हुए चूल्हे में फेंक दिया। यह देख बड़ी बेटी चीख पड़ी तो पिता आ गए।
विज्ञापन

बच्ची को चूल्हे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे लखनऊ रेफर किया गया है। महिला के पति ने बताया कि पत्नी तीसरी बेटी होने से आहत थी। इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कायमपुर निंबरवारा में हुई। गांव निवासी सोनू (28) पुत्र नन्हक्के ने बताया कि उसने आठ साल पहले लखनऊ के काकोरी थानाक्षेत्र के गांव लालताखेड़ा निवासी छोटेलाल की बेटी रोशनी से कोर्ट मैरिज की थी। दंपती के दो बेटी खुशी (6), काव्या (5) और बेटा आर्यन (3) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनी ने दो नंबर को मियागंज सीएचसी में एक और बच्ची को जन्म दिया था। तीसरी बेटी होने से आहत होकर रोशनी ने छह दिन पहले हुई बच्ची के रोने पर शुक्रवार शाम सात बजे अपना आपा खो दिया और उसे जलते चूल्हे में फेंक दिया।

बहन को आग की लपटों से घिरी देखकर बड़ी बेटी खुशी ने शोर मचाया। चीख सुनकर पिता सोनू ने पानी डालकर आग बुझाई ओर बच्ची को सीएचसी ले गए। पति के मुताबिक, पत्नी नशे की भी लती है। डायल 112 को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed