फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thieves targeted three houses

Unnao News: चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना

Thu, 22 Jun 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted three houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। 50 हजार की नकदी समेत एक लाख कीमत का सामान पार कर दिया। बुधवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के गांव तोलियानी निवासी शकुंतला के पति की मौत हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती हैं। बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। मंगलवार रात चोर सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और जीने के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार कीमत के जेवर और बिजली का बिल जमा करने के लिए रखे 25 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद चोर करीब पचास मीटर दूर स्थित देवी प्रसाद रावत के घर में दाखिल हुए दरवाजे की कुंडी तोड़कर एक एलईडी टीवी और 25 हजार रुपये पार कर दिए। देवीप्रसाद मुंबई में रहकर सिलाई का काम करता है। तीन बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। घर में पत्नी अकेली थी।
विज्ञापन

वहीं मनोज कुमार से घर से चोर तीन बोरा सरसों उठा ले गए। घटना के समय तीनों घरों के गृहस्वामी छत पर सो रहे थे। बुधवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि तीनों ही घटनाओं में किसी परिचित या घर आने-जाने वाले का हाथ है। सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह घरों से हुई 32.50 लाख की चोरी का खुलासा नहीं
कस्बे के मोहल्ला शीतलगंज में हुई चार बड़ी चोरियों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया। शीतलगंज निवासी नरेश के यहां दिसंबर 2022 में 17 लाख रुपये की चोरी का खुलासा नहीं हुआ। मोहल्ले के अरविंद के घर से उसी रात 2.50 लाख की चोरी हुई थी। इसी मोहल्ले में नवंबर 2022 में किरण के यहां से सात लाख रुपये की चोरी हुई थी। मोहल्ले के ही सुखलाल के यहां जनवरी 2023 में तीन लाख की चोरी हुई थी। मोहल्ले के ही फेरी लगाने वाले राजेश के घर से भी लगभग तीन लाख रुपये का माल चोरी हो गया था। कई मामलों में तो खुलासा न होने और पुलिस की पूछताछ के झमेले से बचने के लिए शिकायती पत्र ही नहीं दिया। वहीं अन्य मामलों में पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed