फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thieves stole jewelery and cash worth lakhs from two houses

पूर्व जिपं सदस्य व किसान के घर से साढे पांच लाख की चोरी

Wed, 03 Aug 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth lakhs from two houses
हसनगंज/बीघापुर। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और बीघापुर में किसान के घर से चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी चुरा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर जसमड़ा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि सोमवार रात चोर पीछे की दीवार से छत पर पहुंचे और जीने से घर में दाखिल हुए। कमरे और बक्सों के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये और तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह पत्नी राजकुमारी की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। सूचना देने के छह घंटे बाद पुलिस जांच करने पहुंची तो परिजन आक्रोशित हो गए। पीड़ित ने बताया कि बेटे दीपांशु की शादी तय है। दस जून को वरीक्षा हुई थी। शादी के लिए जेवर बनवाए थे। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर बीघापुर थाना क्षेत्र के गांव मेहरबान खेड़ा निवासी किसान अनिल के घर से चोर बक्सा, अटैची और ट्राली बैग उठा ले गए। पीड़ित ने जेवर व अन्य कीमती सामान सहित दो लाख का माल चोरी हो की तहरीर दी है। जांच के दौरान पुलिस को खाली बक्सा, अटैची और बैग गांव के बाहर खेत में पड़े मिले। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed