{"_id":"693efed24bc360bdf009d51c","slug":"thieves-raided-three-shops-and-stole-valuables-unnao-news-c-221-1-uno1023-141855-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन दुकानों पर चोरों का धावा, कीमती सामान किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन दुकानों पर चोरों का धावा, कीमती सामान किया पार
विज्ञापन
पुरवा। कस्बे में शनिवार रात चोरों ने धर्मकांटा, अनाज की दुकान और भवन निर्माण सामग्री की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने सबमर्सिबल, ट्रैक्टर की बैट्री और सोलर पैनल पार कर दिए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
शीतलगंज निवासी पप्पू गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मिर्री रोड पर फतेहगंज पक्का तालाब के पास उनका हरिओम धर्मकांटा है। रविवार को धर्मकांटे पर लगा सबमर्सिबल पंप गायब मिला। पीड़ित ने चोरी गए पंप की कीमत 10 हजार बताई है। उसने फतेहगंज गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है।
कालीखेड़ा निवासी मुनेश्वर ने बताया कि मिर्री रोड पक्का तालाब के पास उसकी टेलर की दुकान है जहां वह गेहूं व धान की खरीद का भी काम करता है। शनिवार को दुकान पर दो ट्रैक्टर खड़े थे जिनकी बैटरी चोरों ने पार कर दी। वहीं शीतलगंज निवासी ओमजी गुप्ता ने बताया कि मिर्री रोड पर पक्का तालाब फतेहगंज में भवन निर्माण सामग्री की दुकान है। रविवार की सुबह दुकान पहुंचने पर वहां लगे चार सोलर पैनल गायब मिले। उसने चोरी गए पैनल की कीमत 17 हजार बताई है। दरोगा सियाराम चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।