फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Thieves had dug on the fear of suppressing money

चोरों ने धन दबा होने की आशंका पर की थी खोदाई

Tue, 22 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Thieves had dug on the fear of suppressing money
सफीपुर। ठाकुरद्वारा मंदिर में लक्ष्मण-सीता की मूर्तियां चुराने के पहले अष्टधातु की परख के लिए चोरों ने श्रीराम की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया था।
विज्ञापन

पुलिस मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुजारी सहित तीन लोगाें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मूर्तियों के नीचे धन दबा होने की आशंका पर चोरों ने खोदाई भी की थी।
टिकुली स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर की स्थापना 200 साल पहले हुई थी। यहां से सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की दो मूर्तियां रविवार रात चोरों ने पार कर दीं थी।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि चोरों में कोई ऐसा था जिसे अष्टधातु की परख थी। इसके कारण पहले श्रीराम की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर धातु की परख की। मूर्ति पत्थर की होने पर उसे छोड़ दिया और सीता व लक्ष्मण की मूर्ति चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुजारी देवी प्रकाश मिश्रा और उसके दो साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल चंद्रकांत ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
ट्रस्ट है निष्क्रिय
200 वर्ष पुराने ठाकुरद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनारायण बाजपेई थे। उनके निधन के बाद ट्रस्ट की जिम्मेदारी उनके बेटे सुभाष बाजपेई को मिल गई थी। सुभाष के भी न रहने पर ट्रस्ट निष्क्रिय हो गया।
जिससे मंदिर की देखरेख करने वाले भी पूरी तरह से निष्क्रिय हो गए। मंदिर परिसर की दीवारें जर्जर हो गईं।
20 वर्ष पहले चोरी गई मूर्ति का सुराग नहीं लगा
कस्बे के उम्मेदराय बाजार स्थित शंकर जी के मंदिर से 20 वर्ष पूर्व अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने संचालक आलोक गुप्ता की तहरीर पर पुजारी शास्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

एक वर्ष जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था। कुछ दिन बाद पुजारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब तक चोरी गई मूर्ति का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed