फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There was chaos when the bodies of the deceased reached home in the Hardoi accident.

Unnao News: हरदोई में हुए हादसे में मृतकों के शव घर पहुंचे तो मचा कोहराम

Mon, 20 Oct 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
There was chaos when the bodies of the deceased reached home in the Hardoi accident.
फोटो-15-हादसे में मृतकों के शव देख बिलखती मां माया देवी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-16-लाठी के सहारे खड़े दिव्यांग पिता प्रदीप और अन्य परिजन। संवाद



हरदोई में हुए हादसे में मृतकों के शव घर पहुंचे तो मचा कोहराम

-तीनों का नानामऊ घाट पर किया अंतिम संस्कार
-तीनों दिवाली मनाने आ रहे थे गांव, शनिवार को हुई थी घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
बांगरमऊ। हरदोई जिले में शनिवार को ट्रक की टक्कर से दो सगी बहन और ममेरे भाई की मौत की घटना में तीनों शव रविवार को गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं। रविवार को तीनों शवों का नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गुलरिया निवासी प्रदीप कुमार परिवार के साथ लखनऊ के बालागंज में रहते हैं। पैरों से दिव्यांग प्रदीप न्याय विभाग में चालान बाबू हैं। उनके साथ हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के गांव पलराई निवासी उनका भांजा करन भी रहता है। दिवाली को लेकर शनिवार शाम प्रदीप परिवार के साथ लखनऊ से गांव के लिए निकले थे। एक बाइक पर भांजा करन, प्रदीप की बेटी अंशिका और काजल थीं। दूसरी स्कूटी पर प्रदीप, उनकी पत्नी मायादेवी और बेटा अंश बैठे थे। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर शनिवार को बेगमगंज के पास बने ओवरब्रिज को पार करते समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने करन की बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना में करन, अंशिका व काजल की मौत हो गई। गांव के घर में अकेली रह रही प्रदीप की मां नन्ही देवी बेटे-बहू, नाती, पौत्र और पौत्रियों के त्योहार पर घर आने का रास्ता देख रही थीं। एक साथ तीन मौत से कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गईं।


प्रदीप ने बताया कि अंशिका कक्षा 11 और काजल कक्षा पांच की छात्रा थी। हादसे की तहरीर संडीला कोतवाली में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तीनों शवों का रविवार को नानामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed