फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There was chaos in immersion due to pulling of towel, case against 51 miscreants

Unnao News: गमछा खींचने पर विसर्जन में हुआ था बवाल, 51 उपद्रवियों पर मुकदमा

Sat, 30 Sep 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
There was chaos in immersion due to pulling of towel, case against 51 miscreants
विजयीपुर। गणेश प्रतिमा विसर्जन दौरान दो पक्षों के बीच पथराव में पुलिस ने दोनों ओर से 51 लोगों के खिलाफ उपद्रव का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि गमछा खींचने को लेकर बवाल हुआ है। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों को चिन्हित करने में जुटी है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी गांव से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आयोजक सुदीप यादव 50 से 60 ग्रामीणों के साथ गुरुवार को लेकर नौबस्ता घाट जा रहे थे। रास्ते में कल्लू दुबे पक्ष से विवाद होने पर बवाल हो गया था। पथराव और मारपीट हुई थी। मामले में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार की ओर से 20 नामजद और 30 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक ने एफआईआर में बताया कि नरैनी ट्रांसफार्मर ब्राम्हण टोला के सामने ट्रैक्टर रोककर आयोजक डीजे बजा रहे थे। उसी समय गांव के कल्लू दुबे बाइक से निकला। उसके कंधे से गमछा ट्रैक्टर के पास खड़े सुदीप यादव ने खींच लिया था। इसी बात पर कल्लू दुबे परिजनों के साथ पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। कई लोग चोटिल हुए। बीच-बचाव में पुलिस से भी धक्का मुक्की की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष के कल्लू दुबे, रोहित, रमाकांत मिश्रा, विजय तिवारी, बाबू तिवारी, रवि, पुच्ची, राजू दुबे, पूती तिवारी और दूसरे पक्ष के सुदीप यादव, अतुल, रवि यादव, गोलू मौर्या, नीरज यादव, श्रीराम यादव, रामबरन यादव, गोकरन यादव, रिषभ मौर्या, लल्लू यादव, हिमांशू, सोनू सिंह व 25-30 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, सरकारी कार्य में बाधा, सेवन सीएलए का मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्ष से रोहित दुबे, नीरज यादव, श्रीराम यादव, गोलू मौर्या, रामबरन और रवि को गिरफ्तार किया है।


विजयीपुर। विवाद के बाद दोनों पक्ष ने भी एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें रोहित दुबे की तहरीर पर सुदीप यादव, श्रीराम यादव, अतुल यादव, गोकरन, रामबरन, रवि, गोलू मौर्य, ऋषभ मौर्य, नीरज यादव समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। जबकि दूसरे पक्ष से श्रीराम यादव की तहरीर पर रमाकांत मिश्रा, विजय तिवारी, बाबू तिवारी, राजू दुबे, कल्लू दुबे, पूती तिवारी समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों ने मारपीट और बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed