Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   There is some progress and some slowness in government projects

Unnao News: सरकारी परियोजनाओं में कहीं रफ्तार तो कहीं सुस्ती बरकरार

Wed, 17 Apr 2024 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Wed, 17 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
There is some progress and some slowness in government projects
उन्नाव। जिले में 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं में कई की रफ्तार तो ठीक चल रही है। वहीं कुछ में सुस्ती इस कदर हावी है कि काम समय पर पूरा होने पर संशय के बादल मंडराते दिख रहे हैं। इन परियोजनाओं में अजगैन रेलवे क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज में सेतु निगम ने अपना काम पूरा कर लिया है। वहीं मोहान में सई नदी पुल निर्माण में सुस्ती हावी है। चार माह में मात्र चार ही कोठी बन सकी हैं, वह भी अधूरी हैं।
विज्ञापन

-------------

परियोजना नंबर-1
सेतु निगम ने पूरा किया काम, मिट्टी टेस्टिंग रिपोर्ट का इंतजार
नवाबगंज। अजगैन कस्बे की क्रासिंग संख्या 23 पर दो लेन आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण 23 अगस्त 2023 को शुरू हुआ था। आठ माह में सेतु निगम ने पिलर व डेस्क स्लैब का काम पूरा कर लिया है। वहीं रेलवे के 56 मीटर हिस्से में निर्माण के लिए पाईल (मिट्टी) टेस्टिंग का सैंपल दो माह पूर्व लिया गया था। इसकी टेस्टिंग रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद रेलवे के हिस्से का काम सेतु निगम पूरा करेगी। जिसके बाद दोनों पुलों के हिस्सों को आपस में जोड़ दिया जाएगा। सेतु निगम ने पुल के 600 मीटर के हिस्से में कुल 12 पिलर बनाए हैं। कार्यदायी संस्था सेतु निर्माण इकाई प्रथम लखनऊ के जेई आरपी सिंह ने बताया कि दो लेन के ऊपरगामी पुल का निर्माण पूरा करने की समयावधि जुलाई 2025 निर्धारित की है। बताया कि 5.81 मीटर लंबाई के पुल को 41.67 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। निर्माण दायरे में कुल 42 मकान अतिक्रमण की जद में है। जिनका चिह्नांकन कराकर रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। आरओबी के दायरे में आने वाले 49 पेड़ों को भी चिह्नित किया गया है। आरओबी निर्माण के बाद लखनऊ, हरदोई, सीतापुर आदि जनपदों को जाने वाले लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन

------------
परियोजना नंबर-2
चार महीने में बना पाए चार अधबनी कोठी
हसनगंज। बांगरमऊ लखनऊ मार्ग पर मोहान में सई नदी पुल वर्ष 1748 में 15 कोठी लाखौरी ईंट का पुल बना है। यह पुल काफी जर्जर हालत में पहुंच गया है। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने नवनिर्माण के लिए 17.33 करोड़ का बजट स्वीकृत किया। 13 दिसंबर 2023 को पुल का शिलान्यास हुआ था। चार महीने बीत जाने के बाद पुल निर्माण में मात्र चार कोठी बन सकी हैं। वह भी अधबनी हैं। मोहान सई नदी पर बना जर्जर पुल बिठूर, कन्नौज, बांगरमऊ व लखनऊ आदि जनपदों को जोड़ता है। रोजाना दो हजार से अधिक छोटे-बड़े भारी वाहनों का आवागमन होता है। कई बार जाम लगने के दौरान पुल पर ही ओवरलोड वाहन घंटों खड़े रहते हैं। जानकारों की माने तो लखनऊ-कानपुर से हरदोई मलिहाबाद सीतापुर आज जनपदों को आने जाने वाले वाहन टोल टैक्स बचाने के चक्कर में इसी पुल से गुजरते हैं। ऐसे में यहां पर पक्के पुल का निर्माण जल्द बनना चाहिए लेकिन इसके बाद भी ठेेकेदार द्वारा सुस्ती से काम कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन सुबोध कुमार ने बताया कि काम में सुस्ती की जानकारी नहीं है। ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के लिए आदेशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed