{"_id":"66672df318b49ea30b085855","slug":"there-is-no-shade-or-bench-at-the-railway-halt-there-is-even-a-shortage-of-water-unnao-news-c-221-1-uno1004-115514-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: रेलवे हाॅल्ट पर न छाया ना बेंच, पानी की भी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: रेलवे हाॅल्ट पर न छाया ना बेंच, पानी की भी किल्लत
Mon, 10 Jun 2024 10:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। नगर के रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा। यहां लगे हैंडपंपों में कई खराब हैं। छाया की व्यवस्था न होने से यात्री जमीन पर या अपनी जान जोखिम में डालकर रेल पटरियों पर बैठने के लिए मजबूर हैं।
गंजमुरादाबाद रेलवे हॉल्ट पर सुबह-शाम चार ट्रेनों का बालामऊ-कानपुर के मध्य आवागमन होता है। रोजाना 200 से अधिक यात्री रेलवे हाल्ट पर पहुंचते हैं। लेकिन यहां लगे दोनों इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले तीन वर्षों से खराब हैं। लगातार मांग किए जाने के बावजूद भी आज तक इन दोनों हैंडपंपों को ठीक नहीं किया जा सका।
भीषण गर्मी में यहां आने जाने वाले रेल यात्रियों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा। टिनशेड की व्यवस्था न होने से यात्री रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका रहती है। नगर के हरिश्चंद्र अमर सिंह, गिरिजा शंकर रस्तोगी, रामभरोसे आदि दैनिक यात्रियों ने रेलवे से खराब पड़े दोनों हैंडपंप को दुरुस्त कराने और टिनशेड की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
रेलवे हॉल्ट प्रभारी पवन पांडेय ने बताया कि यहां के प्लेटफार्म पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है। रेलवे के सीनियर इंजीनियर आरबी गौतम ने बताया कि सर्वे कराकर यात्री सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।