फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dead body of salesman found hanging in unnao

Unnao News: शराब ठेके में फंदे से लटका मिला सेल्समैन का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 03 Aug 2022 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 12:33 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में शराब के ठेके पर सेल्समैन का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Dead body of salesman found hanging in unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर में शराब के ठेके पर सेल्समैन का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। माखी थानाक्षेत्र के चकलवंशी निवासी कन्हैयालाल जायसवाल की सफीपुर कोतवाली के गांव करौंदी में देसी शराब की दुकान है। इसमें कानपुर देहात के रसूलाबाद के गांव बिरहुन निवासी मनीष (22) सेल्समैन था।

विज्ञापन


मंगलवार को उसने दुकान के पास बनी कैंटीन में खाना खाया। इसके बाद ठेके में चला गया। दोपहर करीब एक बजे कुछ लोग ठेके पर पहुंचे। दरवाजा बंद होने पर खिड़की से देखा तो मनीष का शव फंदे से लटका मिला। लोगों ने कैंटीन चालक विजय को इसकी जानकारी दी। खिड़की की ग्रिल तोड़कर मनीष को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन


मृतक के मामा आसीवन थानाक्षेत्र के गांव रैयामऊ निवासी अरविंद यादव मौके पर पहुंचे। बताया कि दो दिन पहले ही वह घर आया था। उसने बताया था कि ठेके पर शराब लेने वालों के सात हजार रुपये उधार हैं। मृतक की मां निर्मला, बड़ा भाई सतीश व छोटे भाई सचिन व अन्य परिजन बेहाल हैं। मृतक के पिता श्रीनिवास ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सई नदी में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
थानाक्षेत्र के गांव तिसंधा के मजरे केदारनाथखेड़ा गांव के सामने सई नदी में युवक शव मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। वह नीली जींस, खाकी बेल्ट, चाकलेटी टीशर्ट पहने था। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि युवक की डूबने से मौत होने की आशंका है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

बस से टकराया डंपर
हाईवे पर नवाबगंज चौकी क्षेत्र में फैजाबाद के रजिस्ट्रेशन नंबर का डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल तोड़कर दूसरी पट्टी में कानपुर की ओर जा रही प्राइवेट बस से टकरा गया। हादसे में बस सवार 45 सवारियां बाल-बाल बच गईं। चौकी पुलिस की मदद से लगभग एक घंटे बाद उंपर को हटवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed