फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Theft worth lakhs from grocery shopkeeper's house

Unnao News: किराना दुकानदार के घर से लाखों की चोरी

Sun, 15 Sep 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs from grocery shopkeeper's house
अचलगंज। थानाक्षेत्र के अनूपपुर गांव में चोरों ने परचून दुकानदार के घर से आठ हजार रुपये और जेवर पार कर दिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के ग्राम चक अनूपपुर निवासी सर्वेश कुमार मकान में ही परचून की दुकान किए हैं। मां लक्ष्मी एक दिन पहले बड़े बेटे के पास लखनऊ चली गई थीं। शुक्रवार रात सर्वेश मुख्य दरवाजे की कुंडी बंदकर पत्नी पायल के साथ दरवाजे पर ही सो रहा था। सुबह पत्नी सोकर उठी तब घटना की जानकारी हुई। सर्वेश की सूचना पर बेथर चौकी से डीपी सिंह, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की। सर्वेश ने बताया कि पत्नी की अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और दूसरे कमरे में बक्से से मां के कुछ जेवर और आठ हजार रुपये पार कर दिए। एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed