{"_id":"6ade57d85c9c2c39db07748e","slug":"theft-worth-lakhs-from-a-hardware-store-unnao-news-c-221-1-uno1001-160202-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हार्डवेयर की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हार्डवेयर की दुकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
असोहा। शिवसिंहखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे स्थित हार्डवेयर, सैनिटरी और पेंट की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। शटर तोड़कर अंदर पहुंचे चोरों ने 3.30 लाख का माल पार कर दिया। पहचान न हो, इसलिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
असोहा थानाक्षेत्र के कांथा गांव निवासी गिरीशचंद्र यादव की गांव से करीब 200 मीटर बाहर सड़क किनारे हार्डवेयर, सैनिटरी और पेंट की दुकान है। तहरीर देकर बताया कि 23 अक्तूबर की रात 11:30 बजे से चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। शटर तोड़कर दुकान के अंदर पहुंचे चोरों ने उसमें रखा 3.30 लाख का माल पार कर दिया। चोर पकड़ में न आ सकें इसलिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। 24 अक्तूबर की सुबह जब दुकान पहुंचा तब घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।