फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   theft in gas agency

पुलिस चौकी के सामने गैस एजेंसी में चोरी

Sat, 21 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 21 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
theft in gas agency
नवाबगंज/उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर पुलिस चौकी के सामने एक गैस एजेंसी का शटर तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये और हजारों का सामान पार कर दिया। पुलिस को जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के नवाबगंज कसबा में पुलिस चौकी के सामने स्थित भइया जी गैस एजेंसी में गुरुवार रात चोरों ने धावा बोला। एजेंसी का शटर तोड़कर चोरों ने लाकर तोड़कर 2 लाख 4 हजार रुपये 50 रेगुलेटर पार कर दिए।
विज्ञापन


सुबह लोगों ने गैस एजेंसी का शटर टूटा देखा तो एजेंसी मालिक निपुण शुक्ला को सूचना दी। निपुण शुक्ला ने बताया कि पास ही स्थित भारतीय स्टेट बैंक में उनका खाता है। गुरुवार को बैंक का सर्वर खराब था इस लिए गैस बिक्री और निजी रकम जमा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अजगैन थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने तफ्तीश की और पुलिस लाइन से फील्ड यूनिट टीम को बुलवाया। टीम ने फिंगर प्रिंट और फोटोग्राफी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में किसी कर्मचारी या जानकार का हाथ है।


एक किमी तक दौड़ा स्निफर डॉग
डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटना की जांच की। स्निफर डॉग ब्रूनो गैस एजेंसी में इधर-उधर घूमने के बाद नगर पंचायत-कुंजपुर मार्ग पर करीब एक किमी तक गया। लेकिन नहर तक जाने के बाद वह रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed