फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The youth who abused the PM and CM was jailed.

Unnao News: पीएम और सीएम को अपशब्द कहने वाला युवक जेल गया

Mon, 30 Mar 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The youth who abused the PM and CM was jailed.
गंजमुरादाबाद। गहरपुरवा गांव निवासी एक सब्जी विक्रेता के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक साल पहले आरोपी के भाई ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसमें एक युवक बिना वजह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द कहता है। वीडियो में वह अपना नाम संतोष राजपूत निवासी गहरपुरवा बांगरमऊ बता रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो सामने आने पर पुलिस उस तक पहुंची और गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार जेल भेज दिया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि आरोपी के बड़े भाई कौशल कुमार ने एक साल पहले पड़ोसियों से झगड़े के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने हाथ की नस काट ली थी। बाद में दिसंबर 2025 में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गालियां दे रहा था। प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed