फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man, the woman and the farmer killed

युवक, युवती और किसान ने जान दी

Fri, 12 Mar 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The young man, the woman and the farmer killed
उन्नाव। जिले में तीन लोगों ने जान दे दी। युवक और युवती ने बीमारी से ऊबकर जान दे दी। युवक ने फंदे पर लटककर तो युवती ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। कर्ज न चुका पाने पर अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों के परिजनों को रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

केस-एक।
उन्नाव। बिहार थानाक्षेत्र के लालताखेड़ा गांव निवासी चुन्नूलाल की 18 वर्षीय पुत्री कोमल पिछले कुछ साल से पेट की बीमारी से परेशान थी। पिता के अनुसार कई जगहों पर उसका इलाज कराया पर उसे आराम नहीं मिला। बीमारी के चलते बेटी तनाव में रह रही थी। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उसका शोर सुन पड़ोसियों की मदद से जब तक आग बुझा कर उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक मौत हो गई। बताया कि उसकी पत्नी विजय कुमारी की 14 वर्ष पहले बीमारी से मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

केस-दो।
आसीवन। गांव सरंबा निवासी कमलेश (35) पुत्र लालता प्रसाद मियागंज कस्बे में स्टूडियो की दुकान चलाता था। उसे पेट दर्द के साथ अन्य बीमारियों से परेशान रहता था। परिजन उसका लखनऊ में इलाज भी करा रहे थे। बीमारी से परेशान होकर युवक ने शुक्रवार शाम प्राथमिक स्कूल के निकट गांव के ही बद्री के आम की बाग में मफलर से फंदे पर लटककर जान दे दी। मृतक की पत्नी रामवती आशा कार्यकर्ता है। दो बेटियां व एक बेटा है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई रामबाबू शिक्षामित्र है। उसने तहरीर में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सीओ एके राय ने बताया मृतक के भाई की ओर से दी गई तहरीर में कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-तीन।
नवाबगंज। बजेहरा गांव निवासी ज्ञान सिंह (55) का शव गुरुवार सुबह घर के बरामदे में लटका मिला। पत्नी गुड्डी सिंह की सूचना पर पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुड्डी ने अवसाद के चलते फांसी लगाकर जान देने की तहरीर दी है। मृतक के बेटे युवराज ने बताया कि उसके पिता ने सोहरामऊ स्थित बैंक से एक साल पहले केसीसी पर 2.12 लाख का कर्ज लिया था। कर्ज अदायगी न कर पाने से वह परेशान रहते थे। तनाव में उन्होंने फंदे से लटककर जान दे दी। सीओ आरके शुक्ल ने बताया कि अभी तक किसी तरह के आरोप जैसी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed