फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man died at the cloak clinic

झोलाछाप के क्लीनिक पर युवक की मौत

Fri, 11 Oct 2019 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
The young man died at the cloak clinic
फतेहपुर चौरासी। झोलाछाप से फोड़े का इलाज कराने पहुंचे 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घर में किसी के न होने और पत्नी के मायके शुक्लागंज में होने से शव देर रात तक क्लीनिक के बाहर ही पड़ा रहा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम शहरिया सलेमपुर निवासी राकेश कुमार (40) पुत्र रामलाल ने ग्राम जाजामाऊ में एक झोलाछाप से बुधवार को फोड़े का आपरेशन कराया था। गुरुवार दोपहर तीन बजे वह दवा लेने झोलाछाप के क्लीनिक पहुंचा। दवा लेकर घर पहुंचने पर उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। जिस पर ग्रामीण दोबारा उसे झोलाछाप के क्लीनिक ले गए। यहां उसकी मौत हो गई। पत्नी रागिनी के मायके शुक्लागंज में होने के चलते देर रात तक शव क्लीनिक के बाहर ही पड़ा है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पत्नी के आने का इंतजार किया जा रहा है। उसकी तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed