फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man accused the leader's close friend of threatening him

Unnao News: युवक ने नेता के करीबी पर लगाया धमकाने का आरोप

Fri, 24 Mar 2023 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The young man accused the leader's close friend of threatening him

विज्ञापन
उन्नाव। पीडीनगर मोहल्ला निवासी युवक ने एक नेता के करीबी के खिलाफ जाने से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। आरोप है कि यूट्यूब चैनल पर खिलाफ में खबर चलाने से आरोपी नाराज है। सोशल मीडिया पर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। पीड़ित युवक गुरुवार को लखनऊ में आईजी दफ्तर पहुंचा और शिकायत दी। दूसरी तरफ, एक महिला ने उक्त युवक पर छेड़खानी और आठ रुपये छीनने की शिकायत दी है। एसपी ने मामले की जांच एएसपी को दी है।
पीडीनगर मोहल्ला निवासी मन्नू अवस्थी का आरोप है कि एक सप्ताह पहले शेखपुर नहर काॅलोनी निवासी युवक के घर फायरिंग की घटना हुई थी। दोनों पक्षों ने कोतवाली मेंं तहरीर दी थी। कार्रवाई न होने पर मन्नू ने अपने यूट्यूब चैनल पर खबर चलाई तो एक नेता के करीब ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मन्नू ने वीडियो शेयर कर कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की धमकी दी थी। मामला अभी चल ही रहा था कि गंगाघाट कोतवाली की एक महिला ने उसके खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ और रुपये छीनने की तहरीर दे दी।
विज्ञापन

गुरुवार को मन्नू लखनऊ में आईजी तरुण गाबा से मिला। उन्होंने पुलिस सुरक्षा में उसे एसपी के पास भेजा। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने एएसपी शशि शेखर सिंह को जांच सौंपी है। नेता के करीबी ने उगाही और साजिशन बदनाम करने की कोशिश बताया है। कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया, मन्नू ने उसे जान-माल की धमकी मिलने की शिकायत दी है, वहीं एक महिला ने मन्नू के खिलाफ छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने की शिकायत की है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक पुलिस सुरक्षा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed