फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The woman put the hanging

पति ने मायके नहीं जाने दिया तो लगा ली फांसी

Sun, 03 May 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 03 May 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
The woman put the hanging
नवाबगंज। पति ने मायके जाने से रोका तो एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के एक कमरे में लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी जुग्गीलाल की एक साल पहले भौली गांव के मजरा भारतखेड़ा निवासी प्यामलाल की बेटी रीमा (23) से शादी हुई थी। गुरुवार को रीमा का भाई सूरज, बहन को लिवाने गया था, लेकिन रीमा के पति ने घर और खेती के काम होने के कारण मायके भेजने से मना कर दिया।
विज्ञापन


रीमा ने जिद की तो उसने दो दिन बाद खुद छोड़कर आने की बात कही। इसके बाद भाई सूरज घर लौट गया। दो दिन बाद मायके जाने की तैयारी कर चुकी रीमा को उसके पति ने मायके लेकर जाने से मना कर दिया। ससुरालीजनों के मुताबिक इससे क्षुब्ध रीमा ने शनिवार रात घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे भाई सुरेश व अन्य परिजनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन रीमा को मायके नहीं भेजते थे। अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए वह रीमा को प्रताड़ित भी करते थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed