{"_id":"02237b7bb8154b6e7e26713e17da31c4","slug":"the-woman-put-the-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने मायके नहीं जाने दिया तो लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने मायके नहीं जाने दिया तो लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 03 May 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। पति ने मायके जाने से रोका तो एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के एक कमरे में लटका मिला। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अजगैन थानाक्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी जुग्गीलाल की एक साल पहले भौली गांव के मजरा भारतखेड़ा निवासी प्यामलाल की बेटी रीमा (23) से शादी हुई थी। गुरुवार को रीमा का भाई सूरज, बहन को लिवाने गया था, लेकिन रीमा के पति ने घर और खेती के काम होने के कारण मायके भेजने से मना कर दिया।
रीमा ने जिद की तो उसने दो दिन बाद खुद छोड़कर आने की बात कही। इसके बाद भाई सूरज घर लौट गया। दो दिन बाद मायके जाने की तैयारी कर चुकी रीमा को उसके पति ने मायके लेकर जाने से मना कर दिया। ससुरालीजनों के मुताबिक इससे क्षुब्ध रीमा ने शनिवार रात घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे भाई सुरेश व अन्य परिजनों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व अन्य ससुरालीजन रीमा को मायके नहीं भेजते थे। अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए वह रीमा को प्रताड़ित भी करते थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच चल रही है। तफ्तीश और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।