फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The unfinished work will start to travel between

अधूरे पड़े काम के बीच कैसे शुरू होगा सफर

Wed, 21 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 21 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
The unfinished work will start to travel between
औरास के पास एक्सप्रेस-वे पर बिछा जाल - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
तकनीकी गड़बड़ी के कारण एक्सप्रेस-वे पर र्सइं नदी के पुल की स्लेप नहीं डाली जा रही है। तीन दिन बाद एक्सप्रेस-वे का आवागमन आम आदमी के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में लोगों को खतरे के बीच सफर तय करना पड़ सकता है।

कस्बा औरास के बगल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे निकला है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार एक्सप्रेस-वे 23 दिसंबर से आम आदमी के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। मौजूदा समय की एक्सप्रेस वे की जो स्थिति है उससे तो समय पर आवागमन शुरू होने की उम्मीद कम ही है। ग्रामीणों की मानें तो लखनऊ से आगरा जाने वाली पट्टी पर औरास के सईं नदी पुल की स्लेप अब तक नहीं डाली जा सकी है। बताया जाता है कि इस पुल में कोई तकनीकी खराबी है।
विज्ञापन


जिसकी जांच के लिए जिम्मेदार लगे हुए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्लेप का काम पूरा कराया जाएगा। ऐसे में यदि एक्सप्रेस-वे को तीन दिन बाद खोल दिया जाता है तो लोगों को रास्ता बदल-बदलकर सफर तय करना पड़ेगा। यह खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सप्रेस-वे पर काम कर रहे कर्मचारियों के मुताबिक, दोनों तरफ  से एक साइड ही बनकर तैयार हो पाई है। इसलिए आवागमन एक ही सड़क पर होगा। बताया अभी छोटे बड़े बहुत काम बाकी हैं। जिसे पूरा करने में महीनों समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed