फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The sun's heat seared the body

सूरज की तपिश ने बदन झुलसाया

Fri, 03 Jul 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 03 Jul 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
The sun's heat seared the body

उन्नाव। दो दिनों तक गर्मी से राहत देने के बाद बादल एक बार फिर रूठ गए। गुरुवार को सूरज की तपन ने बदन झुलसा दिया। तापमान 24 घंटे में 12 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग ने 5-6 जून को बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


 बुधवार को आसमान पर बादलों की मौजूदगी के कारण धूप-छांव वाला नजारा रहा। जिसके चलते अधिकतम तापमान 25.3 व न्यूनतम तापमान 23.4 दर्ज किया गया था। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण भी लोगों को खासी राहत मिली।
विज्ञापन


इधर, गुरुवार को आसमान से बादल पूरी तरह छट गए और तेज धूप सुबह से ही लोगों को परेशान करने लगी। सूरज की तपिश से बचने के लिये लोग कपड़े से खुद को पूरी तरह ढककर निकलने को मजबूर हुये। तेज धूप का ही असर था कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। एक दिन में 12 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने से लोग खासे परेशान भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 5 या फिर 6 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई है। लेकिन जब तक बारिश नहीं होती तब तक धूप इसी तरह लोगों को परेशान करती रहेगी। मौसम वैज्ञानिक सीबी सिंह ने बताया कि दबाव न बन पाने के कारण बारिश नहीं हो पा रही है। जिसकारण तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। तीन-चार दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed