{"_id":"5ebee9948ebc3e90ae67bcd1","slug":"the-streets-of-the-city-are-crowded-as-soon-as-the-hotspot-is-over-unnao-news-knp560348357","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पॉट खत्म होते ही शहर की सड़कों पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पॉट खत्म होते ही शहर की सड़कों पर भीड़
विज्ञापन
हॉटस्पॉट खत्म होने के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर कुछ इस तरह होता रहा आवागमन।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर में एक किमी दायरे में घोषित हॉटस्पॉट खत्म होते ही सड़कों पर भीड़ बढ़ गई। 28 दिनों से सन्नाटे में डूबे सदर बाजार और सहित मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को काफी भीड़ नजर आई। लॉकडाउन की अनदेखी कर सुबह से ही दुकानें खुल गईं और लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग को भी नजर अंदाज किए दिखे। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, बेकरी व जनरल स्टोर पर लोग खरीदारी करने पहुंच गए।
शहर के शेखवाड़ा में 16 अप्रैल को एक जमाती के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक किलोमीटर क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए प्रशासन ने सील कर दिया था। शहर के छोटा चौराहा, हरदोई ओवरब्रिज के साथ डीएसएन कॉलेज रोड व टाइपटू कॉलोनी, छिपियाना चौराहा, कसाई चौराहा व नगर पालिका रोड पर बैरिकेडिंग लगा दी थी। लोगों को घरों में ही रहने के निर्देश दिए गए थे। 28 दिनों तक घरों में रहे लोगों को शुक्रवार को जैसे ही हॉटस्पॉट खुलने की जानकारी हुई तो लोग जरूरी खरीदारी के लिए निकल पड़े। इससे मुख्य मार्ग पर काफी भीड़ रही। छोटा चौराहा और आसपास पर इलेक्ट्रॉनिक व मोबाइल फोन की दुकानें, बड़ा चौराहा पर बेकरी, जरनल स्टोर व कुछ बर्तन की दुकानें भी खुलने से काफी भीड़ रही।
शहर के छोटा व बड़ा चौराहा पर काफी समय बाद दुकानें खुलने से लोग एक दूसरे से मिले। लोगों ने कोरोना और संक्रमण को लेकर आपस में चर्चा करते दिखे। किसी ने घर में रहकर परिवार व बच्चों के साथ बिताए गए वक्त के अनुभव साझा किए तो किसी ने पत्नी व परिवार के लोगों के साथ मिलकर घरेलू काम किए जाने की चर्चा की।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट जोन होने से चौराहों पर चौबीस घंटे तैनात रहने वाली पुलिस शुक्र वार को बैरिकेडिंग खुलने के बाद नजर नहीं आई। लोग मनमाने तरीके से आते जाते रहे। छोटा चौराहा से छिपियाना चौराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर सिर्फ दो सिपाही रहे। अन्य स्थानों पर कोई सख्ती नहीं रही।
शहर में लॉकडाउन बेअसर हुआ तो दोपहर बाद कोतवाली पुलिस ने सख्ती दिखाई। कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ सड़क पर निकले और आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़, शो रूम, सैलून, मोबाइल की दुकानें बंद कराईं। कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने दुकानदारों को समझाया कि अभी लॉकडाउन लागू है। सरकार ने हटाया नहीं है। अगर नियमों को उल्लंघन किया तो रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि 75 दुकानदारों को मौखिक चेतावनी दी गई है। शनिवार को दोबारा उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।