{"_id":"628d23e954b09d31603d0288","slug":"the-service-lane-of-the-highway-evacuated-by-running-a-bulldozer-on-the-encroachment-unnao-news-knp6986688143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर खाली कराई हाईवे की सर्विस लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर खाली कराई हाईवे की सर्विस लेन
विज्ञापन
नवाबगंज में हाइवे पर अवैध अतिक्रमण गिराती जेसीबी। संवाद
- फोटो : UNNAO
नवाबगंज/अचलगंज। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दूसरे दिन भी हाईवे की सर्विस लेन खाली कराई गई। एक तरफ कानपुर-लखनऊ हाईवे पर अभियान चला तो वहीं दूसरी ओर रायबरेली राजमार्ग पर भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया।
मंगलवार को प्रशासनिक व एनएचएआई की टीम ने शुक्लागंज से नरी के बीच आठ किमी क्षेत्र में हाईवे की सर्विस लेन पर फैले अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान सर्विस लेन पर काबिज 80 कब्जेदारों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कब्जेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कुछ दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन भारी पुलिस बल मौजूद होने के कारण ज्यादा हिम्मत नहीं जुटा सके। रेस्क्यू टीम इंचार्ज रवि राय ने बताया कि बुधवार को भी अभियान चलाया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ कब्जेदारों की टीम से कहासुनी भी हुई लेकिन बाद में सभी को समझाकर शांत करा दिया गया। अभियान के दौरान कबाड़ की भी कई दुकानें हटवाई गईं। हाइवे की दोनों लेन में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
उधर, एनएचएआई के अधिकारियों व पुलिस ने बंथर चौराहे से उन्नाव की ओर अतिक्रमण हटाने का काम चालू किया। भारी पुलिस बल व अधिकारियों के तेवर देख कर लोगों ने खुद अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
सबसे अधिक अतिक्रमण गहरा गांव के निकट रहा। जहां बुलडोजर देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग खुद ही जल्दी, जल्दी अपने छप्पर व टिनशेड हटाने लगे। आसपास बने ढाबे व पंचर की दुकानें भी अतिक्रमण के दायरे में आईं। दोपहर तक नरी चौराहे तक अतिक्रमण साफ हो चुका था।