{"_id":"afa6325e294a05550e85dd00bbe1807c","slug":"the-school-is-also-open-on-public-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक छुट्टी पर भी खुले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक छुट्टी पर भी खुले स्कूल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 10 May 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित किये गये सार्वजनिक अवकाश संबंधि आदेश को भी मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधकों द्वारा हवा में उड़ा दिया गया। स्थिति यह रही कि आदेश के बाद भी स्कूल खुले और बच्चे तपती दोपहर में परेशान होते दिखे।
विज्ञापन
प्रबंधकों की इस हरकत की ओर अधिकारियों ने भी ध्यान नहीं दिया। जिसका प्रबंधक पूरा फायदा उठाते दिखे। शनिवार को महाराणा प्रताप जयंती होने पर मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। साथ ही निर्देश दिए थे कि कोई भी सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालय नहीं खुलेगा। उसके बाद भी विद्यालय खुले।
विज्ञापन
बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद विद्यालय खोला जाना नियम विरुद्ध है। इसमें प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।