फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The robber was arrested with drug powder

नशीले पाउडर के साथ धरा गया लुटेरा

Fri, 29 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 29 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
The robber was arrested with drug powder

लूट व गैंगेस्टर जैसे संगीन अपराधों में वांछित लुटेरे को जीआरपी ने उन्नाव स्टेशन पर घूूमते समय पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 350 ग्राम नशीला पाउडर भी मिला।

विज्ञापन



पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह जीआरपी उन्नाव थाने में लूट व गैंगेस्टर में वांछित था। कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी थे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन



जीआरपी एसओ अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार रात दारोगा ज्ञान प्रकाश तिवारी व रमेशचंद्र वैश्य कांस्टेबल विजय सिंह व इमरान के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। तभी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर घूम रहे एक संदिग्ध युवक को उन्होंने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक को पकड़कर थाने लाया गया और उसकी तलाशी ली गई। जामा तलाशी में युवक के पास से 350 ग्राम डायजापाम नशीला पाउडर बरामद हुआ।

 
पूछताछ में उसने अपना नाम शकील अहमद निवासी बेगमपुरवा बगाही ईदगाह थाना बाबूपुरवा कानपुर बताया। बताया कि युवक के बारे में छानबीन की गई तो पता चला कि उसे जीआरपी उन्नाव ने लूट व गैंगेस्टर की धाराओं में न्यायालय भेजा था, जहां से उसे तीन वर्ष की सजा और पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया गया था।




इसके बाद वह हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर रिहा हुआ था। इसके बाद से ही पेशी पर न पहुंचने से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। अभियुक्त के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed