फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The remains of 50 cattle found in the canal

नहर में मिले 50 मवेशियों के अवशेष

Mon, 13 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The remains of 50 cattle found in the canal
बिछिया(उन्नाव)। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सकरन गांव के पास से गुजरी शारदा नहर की पुरवा ब्रांच में रविवार सुबह मवेशियों के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बहकर आने की बात कह उन्हें बाहर निकलवा जेसीबी की मदद से दफना दिया। इससे पहले भी पुरवा क्षेत्र में मवेशियों के अवशेष मिलने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सकरन गांव के ग्रामीण शौच क्रिया को निकले थे। तभी उन्होंने शारदा नहर की पुरवा ब्रांच में लगभग 50 मवेशियों के अवशेष पड़े देखे। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाल केएन पांडेय मौके पर पहुंचे और शव कहीं से बहकर आने की बात कह जेसीबी की मदद से सभी को बाहर निकलवा मिट्टी में दबवा दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि पशु तस्करों द्वारा मवेशियों की हत्या कर अवशेष फेंके गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed