फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The problem of the network could not produce the victim's uncle

नेटवर्क की समस्या से नहीं हो सकी पीड़िता के चाचा की पेशी

Thu, 14 Nov 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
The problem of the network could not produce the victim's uncle
उन्नाव। विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता के चाचा के खिलाफ चल रहे पांच मुकदमों में नेटवर्क की समस्या के चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी पेशी नहीं हो पाई। वहीं झूठी सूचना देकर कब्र खुदवाने के मामले में भी गवाही पूरी नहीं हो सकी। सभी मुकदमों में पेशी के लिए अगली तारीख 27 नवंबर तय की गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के चाचा के प्राणघातक हमले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश छह भूपेंद्र राय के न्यायालय में होनी थी, लेकिन गवाह उपस्थित नहीं हुए। वहीं एसीजेएम तृतीय प्रमोद कुमार के न्यायालय में चल रहे मुकदमे में माखी थाने में फर्जी सूचना देने के मामले में गवाह उपस्थित नहीं हुए। कब्र खुदवाने के मुकदमे में गवाह आए। पीड़िता के चाचा की वीडियो कांफ्रें सिंग से पेशी हुई, लेकिन नेटवर्क न आने से आरोपी चाचा अपनी कार्रवाई नहीं देख पाया। जिस पर उसने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की बात कही।
विज्ञापन

पीड़िता के वकील अजेंद्र अवस्थी ने अदालत में इसका प्रार्थनापत्र दिया। वहीं फर्जी टीसी के मुकदमे में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं सीजेएम विराट सक्सेना के न्यायालय में चल रहे अभिलेखों में सफेदा लगाने के मामले में भी गवाही नहीं हो सकी। इन सभी मामलों की सुनवाई के लिए 27 नवंबर तिथि निर्धारित की गई है। आरोपी चाचा के वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि सभी मामलों की सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed