फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The police do not tolerate discriminatory attitude

पुलिस प्रशासन का भेदभावपूर्ण रवैया बर्दाश्त नहीं

Wed, 24 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 24 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The police do not tolerate discriminatory attitude

फेसबुक मामले में दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी को लेकर कई संगठनों के पदाधिकारियों ने सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाकर भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है।

विज्ञापन



राजनीतिक महत्वाकांक्षा इतनी बढ़ती जा रही हैं कि लोग अब दमनकारी नीति पर उतर आए हैं। इसलिए 24 फरवरी को धरना प्रदर्शन व 25 फरवरी को उन्नाव बंद किया जाएगा।
विज्ञापन



 
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर ले जाते हुए जिला प्रशासन के रवैये पर चिंता जताई जाएगी।


युवा भारत के जिला प्रभारी विवेक तिवारी ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू भावना के साथ खिलवाड़ करना फैशन बनता जा रहा है, यदि प्रशासन हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाले युवकों को गिरफ्तार नहीं किया तो हिंदू स्वयं घटना का प्रतिकार करने के लिए सड़कों पर उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सहमंत्री ललित द्विवेदी ने कहा एक छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है, क्योंकि वह हिंदू है। यह देश समाज के लिए ठीक नहीं है। इससे देशद्रोही विरोधी ताकतों का मनोबल बढ़ेगा।


बैसवारा कल्याण समिति के संयोजक राकेश सिंह ने कहा यह ठीक नहीं है, यदि जिले में सांप्रदायिक माहौल खराब होगा तो इसमें सभी का नुकसान है। राजनीतिक लोग अपनी रोटियां सेकने का काम कर रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कुछ असामाजिक तत्व असहिष्णुता फैलाने का काम कर रहे हैं। शासन व प्रशासन इसमें अपनी सहभागिता निभा रहा है। इसलिए पंद्रह दिन से असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।


इस दौरान देवांशु प्रताप सिंह, संदीप पांडेय, श्रीराम लोधी, आशीष त्रिपाठी, अमित शुक्ला, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed