फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The people of Bhatpura demanded the construction of a road from the CDO

Unnao News: भटपुरा के लोगाें ने सीडीओ से की सड़क बनवाने की मांग

Sat, 28 Jun 2025 06:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 28 Jun 2025 06:30 PM IST
विज्ञापन
The people of Bhatpura demanded the construction of a road from the CDO

विज्ञापन
औरास। क्षेत्र के भटपुरा गांव के लोगों ने शुक्रवार को सीडीओ कृति राज को प्रार्थनापत्र देकर डेढ़ किमी सड़क बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एंबुलेंस तक नहीं जा पाती है। बरसात में आवागमन पूरी तरह बंद ही हो जाता है।

पूराचांद कबरोई मार्ग से सरौंद गांव के पास से निकला डेढ़ किमी रास्ता भटपुरा को जाता है। लेकिन किसी भी जन प्रतिनिधि व अधिकारी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इससे अभी तक यहां सड़क नहीं बन सकी। बसपा सरकार में एक बार डामर रोड के लिए बजट स्वीकृत हुआ था। गिट्टी, डालने के कुछ दिन बाद बिना सड़क बनाए ठेकेदार सामग्री उठा ले गया था।
विज्ञापन




रास्ता न होने से गांव तक वाहन नहीं पहुंच पाते। एंबुलेंस न पहुंचने से गर्भवतियो को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। ग्राम प्रधान सुरेश पाल सहित शेर सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, विजय पाल, दयानाथ,उमेश कुमार, रुपेंद्र, रुचि, रितेश आनंद आदि ने सड़क बनवाने की मांग की।सीडीओ ने सर्वे कराने और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed